पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhilwara News Rajasthan News Bjp Law Cell Handed Over 3 Point Demand Letter To Governor

भाजपा विधि प्रकोष्ठ ने राज्यपाल के नाम सौंपा 3 सूत्रीय मांग पत्र

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भीलवाड़ा | भाजपा जिलाध्यक्ष लादूलाल तेली के नेतृत्व में विधि प्रकोष्ठ के अधिवक्ताओं ने राज्यपाल के नाम 3 सूत्रीय मांग पत्र कलेक्टर को सौंपा। प्रकोष्ठ जिला संयोजक गोपाल सोनी ने बताया कि राजस्थान अधिवक्ता कल्याण निधि (संशोधन) अधिनियम 2020 के तहत सरकार ने अधिवक्ता कल्याण कोष मंे आजीवन सदस्यता शुल्क 17 हजार 500 रुपए से बढ़ाकर एक लाख रुपए कर दिए। इस दौरान भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष उम्मेद सिंह राठौड़, योगेश चाैधरी, शहजाद मोहम्मद रंगरेज, राजेंद्र कचाैलिया, हंसराज यादव, भंवर कोली, सुनीता कटारिया, संगीता सुवालका, नवनीत कुमावत, राजकुमार सोनी, पीरू सिंह गौड़, मुकेश सुवालका, भागचन्द शर्मा, मुकेश सुवालका, हनुमान सिंह, दीपक खुबवानी अादि उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं...