बजरी परिवहन रोकने के लिए नाकाबंदी कराई
ऊंचा | जहाजपुर उपखंड अधिकारी उम्मेद सिंह ने तहसीलदार एवं हनुमाननगर थाना प्रभारी को मोरला चौराहे पर अस्थाई चौकी लगाकर बजरी परिवहन रोकने के निर्देश दिए। ऊंचा सरपंच रामराज मीणा ने अस्थाई चौकी के लिए टेंट व कुर्सियों की व्यवस्था की। सरपंच रामराज ने बताया कि अस्थाई चौकी पर रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक दो कांस्टेबल, दो पटवारी व एक वन विभाग का गार्ड मौजूद रहेगा। नाकाबंदी कर बजरी परिवहन राेका जाएगा।