पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhilwara News Rajasthan News Board Exams Will Continue As Usual Entertainment Programs Will Be Banned

बोर्ड की परीक्षाएं यथावत ही चलेंगी रहेगी मनोरंजन कार्यक्रमों पर रोक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोरोना वायरस के संक्रमण के मद्देनजर कलेक्टर राजेंद्र भट्ट ने आदेश जारी किया। इसमें सरकारी, निजी एवं स्वयंसेवी संगठनों के आयोजन जहां बड़ी संख्या में लोगों के अाने की संभावना हो पर 30 मार्च तक रोक लगा दी है।

साथ ही इस अवधि में मनोरंजन कार्यक्रम, म्यूजिक इन पार्क एवं नाटक मंचन के आयोजन भी नहीं होंगे। कलेक्टर ने सभी सरकारी व निजी शिक्षण संस्थान, कोचिंग सेंटर आदि भी बंद रखने के आदेश दिए। हालांकि, इस दौरान 5वीं, 8वीं, 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं यथावत होगी। संस्था प्रधान व स्टाफ विद्यालय में उपस्थित होकर बोर्ड एवं स्कूल संबंधित कार्य संपादित करेंगे। कलेक्टर ने सभी जिम, सिनेमाघर व थियेटर भी बंद रखने के आदेश दिए। चिकित्सा संस्थान, मेडिकल एवं नर्सिंग कॉलेज संचालन यथावत होगा। सभी डॉक्टर्स, मेडिकल स्टाफ को सक्षम अनुमति के बिना अवकाश पर नहीं रहने एवं मुख्यालय छोड़ने पर रोक लगा दी। शादी समारोह को संक्षिप्त रखने व सीमित संख्या में मेहमानों को आमंत्रित करने की सलाह दी। राजकीय सार्वजनिक जिला पुस्तकालय के पुस्तकालय अध्यक्ष राजेश पुरोहित ने बताया कि जिला पुस्तकालय अग्रिम आदेश तक पाठकों के लिए बंद रहेगा।

खबरें और भी हैं...