- Hindi News
- National
- Bhilwara News Rajasthan News Buses From Pur Azadnagar And Bapunagar For Ramkatha Shreeta No Fare
रामकथा श्राेताअाें के लिए पुर, अाजादनगर व बापूनगर से बसें, किराया नहीं लगेगा
श्री रामकथा सेवा समिति के तत्वावधान में रीको तीन नंबर चौराहा स्थित पंचमुखी बालाजी मंदिर में श्रीराम कथा के दूसरे दिन शुक्रवार काे दिव्य मोरारी बापू ने कहा कि सतयुग में तप की व त्रेतायुग में यज्ञ की महिमा थी। कलयुग में दोनों को छोड़ केवल रामनाम से ही मनुष्य तर जाता है। इस युग में केवल रामनाम संकीर्तन ही मनुष्य को उसके लक्ष्य तक पहुंचाता है। कथा के दौरान भजन ‘ज्ञान सरोवर सुख की खान है... पर श्राेता झूम उठे। श्राेताअाें के कथा स्थल लाने व वापस पहुंचाने के लिए उपनगर पुर, आजाद नगर में सांवरिया मंदिर व बापूनगर में गौतम धाम के बाहर से बसाें की निशुल्क व्यवस्था रहेगी।
बापू ने कहा कि भगवान के नाम के जाप मात्र से व्यक्ति को यज्ञ व तप जैसा फल प्राप्त हो जाता है। केवल नाम जप से गणेश पूज्य हो गए, महर्षि वाल्मीकि महान संत बन गए। कलयुग में नाम जप ही साधना कहलाती है। पंचमुखी बालाजी मंदिर के महंत जमुनादास (लालबाबा) ने बताया कि संत दिलीपदास, संतदास, बलरामदास, रामदास (अयोध्या), श्यामदास, जयरामदास, प्रभाकरदास आदि का सान्निध्य मिला। आयोजन समिति के लक्ष्मीलाल तिवाड़ी व राधेश्याम उपाध्याय ने बताया कि कथा 20 मार्च तक राेज सुबह 11:15 से दोपहर 3:15 बजे तक होगी। कथा स्थल पर 17 मार्च शाम 7:30 बजे साकेत रामायण मंडल के नवल भारद्वाज व भक्त सुंदरकांड पाठ करेंगे।