विश्व किडनी दिवस पर शिविर
क्लैट, बीबीए का क्रैश कोर्स जल्द होंगे
भीलवाड़ा | आइकन कॅरिअर इंस्टीट्यूट पर क्लेट और बीबीए के लिए विशेष क्रेश कोर्स 12वीं बोर्ड परीक्षा खत्म होने के साथ शुरू हो जाएंगे। संस्थान के निदेशक अनिल चौधरी और प्रशांत परमार ने बताया कि 12वीं की परीक्षा देने वाले सभी छात्र इन प्रवेश परीक्षाओं में भाग ले सकते है। राष्ट्रीय लॉ यूनिवर्सिटीज में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली क्लेट 10 मई को होगी। आईआईएम इंदौर, रोहतक, निरमा अहमदाबाद आदि संस्थानाें में पांच वर्षीय बीबीए और एमबीए कोर्स के लिए भी प्रवेश परीक्षाएं मई में आयोजित होने वाली है। कोर्स में नियमित 6 घंटों की क्लासेज होगी।
शिक्षा-चिकित्सा की खबर**
भीलवाड़ा | विश्व किडनी दिवस पर अरिहंत हॉस्पिटल में शिविर हुअा। नड़ियाद के यूरोलॉजिस्ट एवं किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. रोहित माहेश्वरी ने 45 राेगियाें काे परार्श दिया। उन्होंने बताया कि मधुमेह, हृदय घात, उच्च एवं निम्न रक्तचाप के रोगियो को नियमित रूप से किडनी की जांच करवाते रहना चाहिए। ताकि समय रहते किडनी से सम्बन्धित रोगो का उपचार किया जा सके।