- Hindi News
- National
- Bhilwara News Rajasthan News Caraina Elderly Screening 12 Days Before Dubai Report Negative
काेराेना: दुबई से 12 दिन पहले अाए बुजुर्ग की स्क्रीनिंग, रिपोर्ट निगेटिव
भीलवाड़ा | एक बुजुर्ग के दुबई से लौटने के 12 दिन बाद कोरोना वायरस की आशंका पर मेडिकल टीम ने घर जाकर स्क्रीनिंग की। रिपाेर्ट निगेटिव अाने पर परिवार और टीम ने राहत की सांस ली। शहर में रहने वाले बुजुर्ग दुबई से 12 दिन पहले लौटे थे। हल्का बुखार हाेने पर रिश्तेदाराें ने एेहतियातन चिकित्सा विभाग को सूचना दी ताे टीम गुरुवार काे उनके घर पहुंची। परिजनों के स्वास्थ्य की भी जांच की। जिले में अब तक तीन स्क्रीनिंग की गई हैं।