- Hindi News
- National
- Bigod News Rajasthan News Cash Was Stolen From Trishul By Breaking A Donation
त्रिशूल से दानपात्र तोड़कर नकदी चुराई
बीगोद | कस्बे के पास स्थित चामुंडा माता मंदिर में गुरुवार रात घुसे चाेराें ने दानपात्र तोड़कर नकदी चुरा ली। चामुंडा माता समिति के अध्यक्ष देवीलाल नायक ने बताया कि मंदिर परिसर में लगे धुनी के त्रिशूल से चोरों ने दानपात्र तोड़ा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मंदिर के दानपात्र से पहले भी 5 बार नकदी चोरी हो चुकी। अब तक किसी भी वारदात का पुलिस खुलासा नहीं कर पाई है।