- Hindi News
- National
- Aasind News Rajasthan News Ceramic Jen Will Give Private Sector Benefits
सिरेमिक जाेन निजी क्षेत्र में देंगे ताे मिलेगा याेजना का फायदा
आसींद | सिरेमिक जाेन बचाओ संघर्ष समिति ने मोड़ का निंबाहेड़ा के सिरेमिक जाेन को रीको में नहीं देकर निजी क्षेत्र में देने की मांग राज्य सरकार से की। संघर्ष समिति के संयोजक पवनकुमार मुंगड़ ने बताया कि मोड़ का निंबाहेड़ा सिरेमिक जोन को राज्य सरकार रीको काे देने की तैयारी में है। इसे निजी क्षेत्र काे देना चाहिए। सरकार अगर जाेन को रीको काे देती है तो उद्यमियों को वहां फैक्ट्री लगाने पर केंद्र सरकार से मिलने वाली छूट नहीं मिलेगी। उद्योग लगने में काफी समय लगेगा तथा उद्यमी निवेश में रुचि नहीं लेंगे। उद्योगों के लिए केंद्र सरकार कई प्रकार की सब्सिडी देती है। यह जोन निजी क्षेत्र में रहने पर ही सब्सिडी मिल पाएगी।
सिरेमिक जाेन के मोड़ का निंबाहेड़ा में होने पर उसका लाभ क्षेत्र में सिरेमिक में उपयोग में आने वाले सभी प्रकार के रॉ-मैटेरियल सप्लायर्स को भी मिलेगा। जो यहां पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। मोड़ का निंबाहेड़ा के समीप नेशनल हाईवे 158 व 58 और यहां से 7 किलोमीटर दूर लांबिया रेलवे स्टेशन है। सरकार पूर्व में सिरेमिक जाेन के लिए एमओयू कर चुकी है। विधायक जब्बरसिंह सांखला व भीलवाड़ा विधायक विट्ठलशंकर अवस्थी इस मामले को विधानसभा में उठा चुके हैं।