पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kotari News Rajasthan News Charge Of Putting Inferior Material In The Boundary Of Forest Land Foundation Filled With Stone Without Adding Cement

वन भूमि की चारदीवारी में घटिया सामग्री लगाने का आरोप, बिना सीमेंट डाले पत्थर से भर दी नींव

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

किशनगढ़ पंचायत के कोटड़ी व जावल रोड की ओर आरक्षित वन भूमि में चारदीवारी निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग करने से ग्रामीणों में रोष है। सरपंच कमला रामस्वरूप गुर्जर ने बताया कि वन विभाग 2 किलोमीटर क्षेत्र में चारदीवारी का निर्माण करा रहा है। ठेकेदार को 20 दिन पहले भी हिदायत दी थी, लेकिन घटिया सामग्री का उपयाेग बंद नहीं किया। नींव भरने में सीमेंट का उपयाेग नहीं किया जा रहा है। सिर्फ पत्थर डाले जा रहे हैं। रोक के बावजूद बजरी का उपयोग हो रहा है। ग्रामीणों ने बताया दीवार की मिट्टी हाथ लगाते ही गिर रही है। सरपंच ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता व निर्माण सामग्री की जांच कराने की मांग की है। इस संबंध में वन विभाग के नाका इंचार्ज कमलेश रेगर ने बताया कि मैं जिले से बाहर था। ठेकेदार की देखरेख में ही निर्माण कार्य हुआ है। वन रक्षक यशवर्धन सिंह ने बताया कि चार दीवारी बनाने में घटिया सामग्री काम में लेने की जानकारी मिली है। निर्माण सामग्री की जांच की जाएगी। गुणवत्ता में कमी होने पर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...