पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhilwara News Rajasthan News Child Line Handed Over To Errant Kisher Father Found Wandering

भटकते मिला विमंदित किशाेर पिता को सुपुर्द किया चाइल्ड लाइन ने

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भीलवाड़ा | बाबाधाम के पास लावारिस मिले विमंदित किशाेर काे चाइल्ड लाइन ने बाल कल्याण समिति के माध्यम से परिजनाें काे सुपुर्द किया। चाइल्ड लाइन 1098 पर 17 वर्षीय किशाेर के लावारिस मिलने की सूचना पर हेमंतसिंह सिसोदिया व राधेश्याम गुर्जर पहुंचे। किशाेर विमंदित हाेने से नाम-पता नहीं बता पा रहा था। सूचना प्रतापनगर थाने पर दी गई। बच्चे के पिता भी प्रतापनगर थाने आए। बाल कल्याण समिति सदस्य फारुख पठान अाैर चंद्रकला ओझा के समक्ष विमंदित बालक को पेश किया गया। समिति अध्यक्ष गिरीश पांडेय की स्वीकृति पर बालक को फारुख पठान ने विमंदित बालक को उसके पिता काे सुपुर्द कर दिया गया।
खबरें और भी हैं...