- Hindi News
- National
- Kotari News Rajasthan News Children Arrived In School And Colleges In A Small Anganwadi
स्कूल व कॉलेजों में छुट्टी आंगनबाड़ी में पहुंचे बच्चे
बीगोद | कोरोना वायरस से फैल रही महामारी काे देखते हुए सरकार ने सभी स्कूल-काॅलेजाें में छुट्टी का आदेश जारी कर दिया लेकिन जहां छाेटे-छाेटे बच्चे अाते हैं उन आंगनबाड़ियाें में छुट्टी नहीं की। जबकि संक्रमण की ज्यादा अाशंका बच्चाें में रहती है। आंगनबाड़ी केंद्राें के 3 से 5 साल के बच्चाें के स्वास्थ्य काे अनदेखा किया गया। क्षेत्र की आंगनबाड़ियाें में शनिवार को भी बच्चे अाए थे। कार्यकर्ता सीमादेवी खटीक, सुंदरदेवी वैष्णव व सुमित्रादेवी मेघवंशी ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों में पढ़ रहे नन्हाें के लिए भी छुट्टी का आदेश देना चाहिए। महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी कोटड़ी पुष्पा बंडेला का कहना है कि हमारे पास अभी छुट्टी करने संबंधी काेई अादेश नहीं है।