अब्बासी समाज बनाएगा काॅलेज, जमीन देखी
भीलवाड़ा | इंडियन शेख अब्बासी अल्पसंख्यक महासभा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री निजामुद्दीन अब्बासी का भीलवाड़ा आगमन पर प्रदेश अध्यक्ष सलीम चाचा के नेतृत्व में स्वागत किया गया। युवा प्रदेश अध्यक्ष कय्यूम मोहम्मद सक्का ने बताया कि आम समाज के लिए काॅलेज खाेलने के लिए जिले के मांडल व जहाजपुर समेत राजसमंद, चित्तौड़गढ़ में जमीन देखी गई है। वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद सईद सक्का ने बताया कि समाज में शिक्षा की कमी को देखते हुए नई पहल के तहत महाविद्यालय खोलें जाएंगे। राजस्थान प्रभारी एवं मुख्य ट्रस्टी निजामुद्दीन अब्बासी ने बताया कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने काॅलेज खोलने का निर्णय लिया। इसमें राजस्थान से भीलवाड़ा का चयन किया गया। प्रदेश महासचिव आरिफ अब्बासी, अजमेर संभाग अध्यक्ष मो. शानू अब्बासी, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष रशीद अब्बासी, बबलू अब्बासी, अशरफ अब्बासी, सदाम अब्बासी, इशाक बागवान, हमीद मो. शेख, अजहरूद्दीन शेख अहमद अब्बासी आदि उपस्थित थे।