- Hindi News
- National
- Bhilwara News Rajasthan News Congress Burnt Effigy Of Union Finance Minister In Protest Against Yes Bank Ghatale
यस बैंक घाेटाले के विराेध में केंद्रीय वित्त मंत्री का पुतला फूंका कांग्रेस ने
यस बैंक मामले को लेकर कांग्रेस के पूर्वी ब्लॉक ने गांधी नगर स्थित बैंक की शाखा के बाहर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का पुतला फूंक केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रवक्ता त्रिलोक शर्मा ने बताया कि पूर्वी ब्लॉक अध्यक्ष हेमेंद्र शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ता बुधवार को बैंक शाखा के बाहर एकत्रित हुए। केंद्रीय नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। ब्लाॅक अध्यक्ष शर्मा ने बताया कि बैंक मालिक ने केंद्र सरकार से सांठ-गांठ कर बिना किसी दस्तावेज के करोड़ों रुपए का लोन लिया। यह सारा खेल उद्योगपतियों के लिए किया गया। नगर परिषद की पूर्व सभापति मधु जाजू ने बताया कि यस बैंक लोगों का पैसा नहीं लौटा रही है। इससे लाेगाें में विराेध में बढ़ता जा रहा है। पूर्व सभापति मंजू पोखरणा, जितेंद्र दरियानी, युवा कांग्रेस के आशीष चौधरी, किशोर जायसवाल, हेमंत शर्मा, सुरेंद्र पारीक, नरेश काबरा, शांतिलाल सुखवाल, कुलदीप उपाध्याय, जितेंद्र पुरोहित आदि कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल थे। आरबीआई की ओर से रोक लगाने के बाद यस बैंक का कोई भी ग्राहक 50 हजार रुपया से ज्यादा नहीं निकाल पा रहा है।
भीलवाड़ा. यस बैंक की पुर राेड शाखा के बाहर प्रदर्शन करते हुए।