- Hindi News
- National
- Bhilwara News Rajasthan News Congress Officials Will Also Travel From The District In Gandhi Sandesh Yatra
गांधी संदेश यात्रा में जिले से भी जाएंगे कांग्रेस पदाधिकारी
आज से अहमदाबाद में शुरू होगा आयोजन
ऐतिहासिक दांडी मार्च के 90 वर्ष पूर्ण होने पर कांग्रेस की ओर से 12 मार्च से 6 अप्रैल तक अहमदाबाद के साबरमती आश्रम से दांडी तक ‘गांधी संदेश यात्रा’ निकाली जाएगी। जिलाध्यक्ष रामपाल शर्मा ने बताया कि यात्रा के पहले दिन की जिम्मेदारी एआईसीसी ने प्रदेश कांग्रेस को दी।
यह यात्रा 12 मार्च को अहमदाबाद के साबरमती आश्रम से सुबह 5.30 बजे शुरू होगी। संगठन महासचिव महेश सोनी ने बताया कि गांधी संदेश यात्रा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट, कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य रघुवीर मीणा उपस्थित रहेंगे। इस यात्रा में जिले से राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य, प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी, पूर्व पदाधिकारी, एआईसीसी सदस्य, पीसीसी सदस्य, सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक एवं वर्ष 2018 विधानसभा चुनाव प्रत्याशी, जिला, ब्लॉक, नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व अन्य जनप्रतिनिधि आदि शामिल होंगे।
अाज प्रभात फेरी
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में 2 अक्टूबर तक ब्लॉक स्तर पर भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। दांडी मार्च की वर्षगांठ 12 मार्च से कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। इसके लिए ब्लॉक स्तर पर उपखंड अधिकारी की अध्यक्षता में ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति का गठन किया जाएगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के संयोजक अक्षय त्रिपाठी ने बताया कि 12 मार्च को पहले दिन प्रभात फेरी, सर्वधर्म प्रार्थनासभा एवं उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित होंगे। दूसरे दिन को गांधी भजन, देशभक्ति गीत प्रतियोगिता कराई जाएगी।