- Hindi News
- National
- Bhilwara News Rajasthan News Couple Of Couple Riding Bike After Being Hit By Roadways Bus
राेडवेज बस की चपेट में आने से बाइक सवार दंपती की माैत
ट्रैक्टर काे अाेवरटेक करते बाइक बस से टकराई
मांडलगढ़ | थाना क्षेत्र में त्रिवेणी चाैराहा से काछोला रोड पर शनिवार काे रोडवेज बस ने सामने से अाती बाइक काे चपेट में ले लिया। हादसे में मजदूरी पर जा रहे बाइक सवार दंपती की मौत हो गई। पुलिस ने बस काे जब्त कर लिया है। पुलिस के अनुसार चित्ताैड़गढ़ से जयपुर जा रही राेडवेज बस ने सुबह करीब 10 बजे मुकुंदपुरिया के पास बाइक काे टक्कर मार दी। बाइक ट्रैक्टर काे अाेवरटेक कर रही थी। बाइक पर सवार बदनपुरा के शंकरलाल बैरवा (24) व प|ी बादलीदेवी (21) गंभीर घायल हाे गई। कुछ देर में बादलीदेवी की माैके पर ही माैत हाे गई। शंकरलाल की माैत भीलवाड़ा ले जाते समय हुई।
शंकर बैरवा और बादली देवी