पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Gangapur News Rajasthan News Dandi March Out Staging Drama On Cleanliness

दांडी मार्च निकाला, स्वच्छता पर नाटक का मंचन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

महात्मा गांधी के 150वें जयंती वर्ष के उपलक्ष में दांडी मार्च के साप्ताहिक कार्यक्रम की शुरुआत गुरुवार काे सहाड़ा में प्रभात फेरी के साथ हुई। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में उपखंड अधिकारी विकास पंचोली, सहाड़ा तहसीलदार छगन लाल रेगर, विकास अधिकारी डॉ. सुमन अजमेरा, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अरुणा गारू, महात्मा गांधी दर्शन समिति के ब्लॉक संयोजक सुनील दत्त शर्मा, ब्लॉक सह संयोजक चांदमल गाडरी, इसराइल अली सहाड़ा मौजूद रहे। सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ। बालिकाओं ने स्वच्छता पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। छात्रों ने व्याख्याता मेघराज टेलर के निर्देशन में दांडी मार्च निकाला। महात्मा गांधी दर्शन समिति के ब्लॉक संयोजक सुनील दत्त शर्मा ने पूरे सप्ताह में होने वाले कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। आगामी कार्यक्रम गंगापुर जूनावास विद्यालय में हाेंगे। इस दाैरान प्रधानाचार्य मनमोहन सोनी, अंजू सुयल, लोकेश असोपा आदि माैजूद थे।

सिंगाेली चारभुजा

महात्मा गांधी की 150वीं जयंती को लेकर साप्ताहिक कार्यक्रम शुरू : बिजाैलिया | महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति द्वारा कस्बे में गुरुवार को पथिक पार्क मे ब्लॉक स्तरीय महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के साप्ताहिक कार्यक्रम का शुभारंभ उपखंड अधिकारी महेशचंद्र मान के निर्देशन में हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्लॉक कांग्रेस संगठन महामंत्री शक्तिनारायण शर्मा, अध्यक्षता तहसीलदार लालाराम यादव एवं विशिष्ट अतिथि थानाधिकारी महावीरसिंह मीणा, विकास अधिकारी भानुप्रताप सिंह, सरपंच पूजा चंद्रवाल, उपसरपंच प्रेमदेवी मेवाड़ा, छीतर प्रजापत, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नंदकिशोर डांगी, ब्रह्माकुमारी की रचना दीदी, सौभाग्य सिंह, अनिल शर्मा, सत्यनारायण मेवाड़ा, जगदीशसिंह सांखला, रामप्रसाद आर्य थे। अतिथियों का स्वागत संयोजक गोपाल सिंह राव व सह संयोजक कमलेश सैन ने किया। अतिथियों ने महात्मा गांधी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए, उनकी जीवनी को आम जीवन में उतारने की बात कही गई। कार्यक्रम का संचालन जाकिर हुसैन ने किया।

सिंगोली चारभुजा| राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मोटरों का खेड़ा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष की शृंखला में दांडी यात्रा कार्यक्रम हुअा। मुख्य अतिथि सरपंच इंदिरा रायका थीं। अध्यक्षता प्रधानाचार्य मंजू जीनगर ने की। प्रभात फेरी निकाली। साप्ताहिक आयोजन में गांधी भजन, नाटक, चित्रकला, निबंध, वेशभूषा प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इस दाैरान लादू लाल गुर्जर, शंकर लाल गुर्जर, देबी लाल गुर्जर, देवी लाल धाकड़, कन्हैया लाल जीनगर, प्रियंका पाराशर, पप्पू लाल गुर्जर, नवीन पगारिया, कन्हैया लाल मीना, पोप मीना, रमेश चंद्र आमेटा माैजूद थे।

दांडी यात्रा निकाली, प्रतियाेगिताएं हाेगी
खबरें और भी हैं...