लायंस क्लब की बैठक में लिए निर्णय
भीलवाड़ा | लायंस क्लब रूबी की मासिक बैठक शनिवार काे हुई। अध्यक्ष डॉ. उषा अग्रवाल ने बताया कि 22 मार्च को होने वाले प्रति समारोह पर चर्चा की। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ स्वच्छ भारत अभियान एवं प्लास्टिक मुक्त भारत बनाने के लिए भविष्य में भी प्रोग्राम के निर्णय लिए। कन्या भ्रूण हत्या एवं बाल विवाह पर विचार गोष्ठी में पूर्व सभापति एवं पूर्व अध्यक्ष मंजू पोखरना ने विचार व्यक्त किए। चित्रा बदलानी, पुष्पा मेहता, उषा बियानी, साधना मेलाना, ललिता विजयवर्गीय, सविता विजयवर्गीय, राजेंद्र देवी राठी, शोभा पनगढ़िया, करुणा बड़ाेला आदि ने विचार व्यक्त किए।