पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhilwara News Rajasthan News Demand For Award Of Bharat Ratna To Savitri Phule And Mahatma Jyotiba Phule Arose

सावित्री फुले एवं महात्मा ज्योतिबा फुले को भारत रत्न देने की मांग उठी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सावित्री बाई फुले की 123वीं पुण्यतिथि पर संगोष्ठी आयोजित

लगभग डेढ़ सौ साल पहले सावित्री बाई फुले ने स्त्री विरोधी मान्यताओं को ध्वस्त कर स्त्री मुक्ति की परिभाषा रची। वे सदियों तक याद की जाएंगी।

तमाम भारतीय दलित महिला आंदोलन के साथ-साथ महात्मा ज्योति राव फुले के लिए भी सावित्री बाई फुले का योगदान अनुकरणीय रहा। यह विचार फुले सेवा संस्थान के अध्यक्ष गोपाललाल माली ने सावित्री बाई फुले की 123वीं पुण्यतिथि पर आयोजित संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए व्यक्त किए। गोष्ठी में वक्ताओं ने सावित्री बाई एवं ज्याेतिबा फुले काे भारत र| से सम्मानित करने की मांग की। देवरिया बालाजी के पास स्थित महात्मा ज्योतिबा फुले मूर्ति परिसर में सावित्री फुले के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। प्रदेश माली युवा महासभा के अध्यक्ष हरनारायण माली, भैरूलाल माली, नानूराम गोयल, लक्ष्मण सरिवाल, आशिष सैनी, देबीलाल रागस्या, संतोष चंदेल, जया चंदेल, गोपाल छुलिवाल, लालाराम माली, सीताराम माली, चौथमल रागस्या, मोहन बुलीवाल उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...