देहरादून एक्सप्रेस के ठहराव की मांग
सिंगोली चारभुजा| बरूंदनी रेलवे स्टेशन पर देहरादून एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव की मांग काे लेकर शुक्रवार काे युवाअाें ने सांसद सुभाष बहेड़िया को ज्ञापन दिया। सामाजिक कार्यकर्ता राधाकृष्ण प्रजापत ने बताया कि बरूंदनी स्टेशन के पास संस्कृत महाविद्यालय है, जहां विभिन्न राज्यों के विद्यार्थी पढ़ते हैं। एेसे में देहरादून एक्सप्रेस का ठहराव यहां हाेना चाहिए। इस दाैरान राजकुमार आंचलिया, कन्हैया लाल सिंधी, सतीश कुमार, मनोज सोमानी अादि माैजूद रहे।