चंबल परियोजना पूरी कराने की मांग
धनोप | पंचायत क्षेत्र के गांवाें में चंबल परियाेजना का काम अधूरा है। नंदा का खेड़ा, भीलों का झोपड़ा, भगवानपुरा, धनोप कॉलोनी, रेबारियों की धाणी, फकीर मोहल्ला, खटीक मोहल्ला, बैरवा मोहल्ला, मालियों का मोहल्ला के लाेगाें काे पीने के पानी के लिए परेशान हाेना पड़ रहा है। भीलों का झोपड़ा में फ्लोराइडयुक्त पानी से बच्चे बीमार हो रहे हैं। ग्रामीणाें ने चंबल परियाेजना से इन गांवाें में सप्लाई शुरू कराने की मांग की है। सरपंच रिंकू देवी वैष्णव, ग्राम विकास अधिकारी, समाजसेवी लक्ष्मण वैष्णव ने कलेक्टर से समाधान की मांग की है।