पांच साल से पड़े मलबे को हटाने की मांग
कोटड़ी | वार्ड नंबर 5 रीठ रोड पर मलबे के ढेर लगे होने से कस्बावासियों में रोष व्याप्त है। श्रवण कुमार गुजराती, रमेश चंद्र छीपा ने बताया गत पांच वर्षों से पक्की नाली पर अवैध कब्जा कर मलबा डाल रखा है। जिससे पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। लोगों ने सरपंच कांता देवी डीडवानियां को ज्ञापन देकर मलबे को हटाने की मांग की है। इस दौरान रामेश्वर नायक, सांवरलाल आचार्य, कमलेश कुमार सहित वार्डवासी मौजूद थे।