पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नालियां नहीं होने से सड़क पर भर गया गंदा पानी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बनेड़ा | मुशी ग्राम पंचायत के कहारो का खेड़ा गांव में नालियों का निर्माण नहीं होने से घरों से निकलने वाला गंदा पानी आम रास्ते पर फैल रहा है। जिसके लाेगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में तीन साल पहले ग्राम पंचायत ने सीसी ब्लॉक सड़क का निर्माण तो करवा दिया, लेकिन सड़क के दोनों तरफ नालियों का निर्माण नहीं करवाया गया। जिस कारण आसपास का वातावरण दूषित होने के साथ ही मच्छरों के पनपने से बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ रहा है। इस सम्बन्ध में कई बार ग्राम पंचायत को अवगत कराने के बाद भी समस्या समाधान नहीं हुअा।
खबरें और भी हैं...