स्वागत कार्यक्रम में चुनाव पर चर्चा की
बीगोद | चमन चौराहे पर भाजपा ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष हरिलाल जाट का भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। अतिथियों ने आगामी चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों काे जीताकर भाजपा का बोर्ड, प्रधान एवं प्रमुख बनाने को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा की। विधायक गोपाल खंडेलवाल द्वारा बीगोद सीएचसी 108 एंबुलेंस की मांग विधानसभा में रखने पर ग्रामीणाें एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता हरीश भट्ट, हमीद आजाद ने विधायक का आभार जताया।