पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhilwara News Rajasthan News Divya Mereri Bapu39s Ramkhaat 12 Will Be A Procession Sunderkand On 17

दिव्य माेरारी बापू की रामकथा 12 से शोभायात्रा निकलेगी, सुंदरकांड 17 को

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भीलवाड़ा | रीकाे नंबर तीन अारटीअाे अाॅफिस के पास पेराडाइज रिसाेर्ट में 12 से 20 मार्च तक रामकथा हाेगी। कथा शुभारंभ पर लक्ष्मीपुरा के चारभुजा मंदिर से कलश यात्रा निकाली जाएगी। दिव्य माेरारी बापू सुबह 11.15 से दाेपहर 3.15 बजे तक कथा करेंगे। पंचमुखी बालाजी मंदिर, पुर राेड के महंत जमनादास व हाथीभाटा अाश्रम के महंत संतदास ने बताया कि 12 मार्च काे सुबह 9 बजे 51 कलशाें की शाेभायात्रा रवाना हाेगी। दांता पायरा अाश्रम के खड़ेश्वरी महाराज, घाेड़ास अाश्रम के महंत सरजूदास, महंत श्यामसुंदरदास का सान्निध्य रहेगा। कथा स्थल पर 17 मार्च शाम साढ़े सात बजे साकेत रामायण मंडल के नवल भारद्वाज व साथी सुंदरकांड पाठ करेंगे। तैयारियाें काे लेकर हुई बैठक में महंत श्यामदास, बाबा मूलचंद, मुरारी पांडे, मुकुंदसिंह राठाैड़, लक्ष्मीलाल तिवाड़ी, राधेश्याम उपाध्याय, पवन खाेईवाल, गाेपाल जागेटिया, चांदमल विश्नाेई, गणपत सिंह, मांगीलाल विश्नाेई, भैरू जाट, पंचानंद गर्ग अादि उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं...