- Hindi News
- National
- Mandal News Rajasthan News Do Not Harass People Bring Another Excuse For Quarrel With Cm Dilawar
सीएम से झगडे का दूसरा बहाना ले आते, लोगों को तंग नहीं करें: दिलावर
जयपुर। आवासन मंडल संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान भाजपा के मदन दिलावर ने धारीवाल से कहा कि लोगों को परेशान करने के लिए यह विधेयक लाया गया है। अगर आपको (धारीवाल) सरकार से किसी प्रकार की नाराजगी है तो कोई न कोई दूसरा बहाना लेकर आप मुख्यमंत्री से झगडा मोल ले सकते हैं। लड़ाई कर सकते हैं। इस प्रकार से लोगों को तंग करके उनसे अलग होना चाहते हैं। दूसरी पार्टी में जाना चाहते है, अपना अलग दल बनाना चाहते हैं तो अपना विचार स्पष्ट बता देते। इस प्रकार विधेयक में प्रावधान लाकर ये षडयंत्र क्यों रच रहे हैं।