डॉक्टर का तबादला, भाजपा ने प्रदर्शन किया
शाहपुरा | सैटेलाइट अस्पताल के एकमात्र फिजिशियन डाॅक्टर कालीचरण का तबादला केकड़ी करने के विरोध में रविवार को भाजपा नगर मंडल ने प्रदर्शन किया। चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा का पुतला फूंका। नगर मंडल अध्यक्ष सोनी ने बताया कि तबादला निरस्त नहीं होने पर विरोध जारी रहेगा। इस दौरान नगर अध्यक्ष रघुनंदन सोनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश मारू, पूर्व पार्षद सत्यनारायण तोलंबिया, महामंत्री खुशीराम आचार्य, लोकेंद्र शर्मा, राजेश पारीक, जिला उपाध्यक्ष तारा चास्टा, प्रतिपक्ष नेता मोहन गुर्जर, पार्षद प्रवीण सोनी, बीरबल पवार, लादूराम खटीक, नाथू लाल कोली, राजेंद्र जांगिड़, कमल सोनी, प्रवीण सोनी, जितेंद्र सेन, युवराज सिंह आदि मौजूद थे।