- Hindi News
- National
- Bhilwara News Rajasthan News Doctors39 Workshop On Kareena Virus Isolation Wards Will Also Be Made In Six Private Hospitals
काेराेना वायरस पर डॉक्टर्स की कार्यशाला...छह निजी अस्पतालों में भी बनेंगे आइसोलेशन वार्ड
{जागरूकता शिविर लगाया : राष्ट्रीय समिति प्रभारी स्वास्थ्य एवं पारिवारिक समरसता समिति के तहत दक्षिण राजस्थान प्रादेशिक महिला संगठन व पुराना शहर माहेश्वरी महिला संगठन ने शनिवार को बड़ा मंदिर चाैक में जागरूकता शिविर लगाया। इसमें डाॅ. शिवानी तोषनीवाल ने कोरोना से बचने के उपाय बताए। सचिव पूनम पोरवाल, सभापति मंजू चेचाणी, प्रदेश अध्यक्ष शिखा भदादा, सचिव अनिल अजमेरा, जिला माहेश्वरी महिला संगठन अध्यक्ष सीमा कागेटा, नगर महिला मंडल अध्यक्ष भारती बाहेती, नगर मंत्री रीना डाड, क्षेत्रिय अध्यक्षा उषा पटवारी, जयश्री तोषनीवाल उपस्थित थीं।
कोरोना वायरस से फैली बीमारी से बचने और लोगों को जागरूक करने के उद्ेश्य से स्वास्थ्य विभाग और आईएमए ने शनिवार को एक कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें करीब 100 डॉक्टर शामिल हुए। सीएमएचओ डॉ. मुस्ताक खान ने बीमारी के फैलने से रोकने के उपाय बताए और सलाह दी कि अस्पतालों में सर्दी खांसी के मरीजों के लिए अलग आउटडोर की व्यवस्था करें। भर्ती मरीजों के लिए छह निजी अस्पतालों में अलग आइसोलेशन वार्ड बनाने की बात कही। इससे पहले एमजी अस्पताल में ऐसा वार्ड बनाया जा चुका है। एमजीएच के पीएमओ डॉ. अरुण गौड़ ने कहा कि अफवाहों से बचना चाहिए। डॉक्टर इस वक्त लोगों को जागरूक के लिए ज्यादा से ज्यादा योगदान दें। उन्होंने एमजी अस्पताल की व्यवस्थाओं के बारे में बताया। डिप्टी सीएमएचओ डॉ. घनश्याम चावला ने बताया कि विदेश से आने वाले हर व्यक्ति की स्क्रीनिंग होनी अति आवश्यक है। इसके लिए विभाग ने रैपिड एक्शन फोर्स बना रखी है। सचिव डॉ. महेश गर्ग ने सभी चिकित्सकों से स्वास्थ्य विभाग की अोर से जारी गाइडलाइन की पालन करने की अपील की।
परीक्षाएं यथावत, मनोरंजन कार्यक्रमों पर रोक
कोरोना वायरस के संक्रमण के मद्देनजर कलेक्टर राजेंद्र भट्ट ने आदेश जारी किया। इसमें सरकारी, निजी एवं स्वयंसेवी संगठनों के आयोजन जहां बड़ी संख्या में लोगों के अाने की संभावना हो पर 30 मार्च तक रोक लगा दी है। साथ ही इस अवधि में मनोरंजन कार्यक्रम, म्यूजिक इन पार्क एवं नाटक मंचन के आयोजन भी नहीं होंगे। कलेक्टर ने सभी सरकारी व निजी शिक्षण संस्थान, कोचिंग सेंटर आदि भी बंद रखने के आदेश दिए। हालांकि, इस दौरान 5वीं, 8वीं, 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं यथावत होगी। संस्था प्रधान व स्टाफ विद्यालय में उपस्थित होकर बोर्ड एवं स्कूल संबंधी कार्य करेंगे। कलेक्टर ने जिम, सिनेमाघर व थियेटर भी बंद रखने के आदेश दिए। चिकित्सा संस्थान, मेडिकल एवं नर्सिंग कॉलेज संचालन यथावत होगा। सभी डॉक्टर्स, मेडिकल स्टाफ को सक्षम अनुमति के बिना अवकाश पर नहीं रहने के लिए कहा है। शादी समारोह को संक्षिप्त रखने की सलाह दी। सार्वजनिक पुस्तकालय के पुस्तकालय अध्यक्ष राजेश पुरोहित ने बताया कि जिला पुस्तकालय अग्रिम आदेश तक बंद रहेगा। शनिवार को आईनोक्स में पहला शो हुआ। इसके बाद आदेश आने पर बंद कर दिया और सन्नाटा छा गया।
अलर्ट..
आदेश के बाद सिनेमा हाॅल बंद कर दिए गए
अाईएमए हॉल में हुई सेमिनार में डॉक्टर।
{मास्क वितरित करेंगे पेंशनर्स : पेंशनर्स एवं जन सहायता प्रकोष्ठ की बैठक शनिवार काे हुई। अध्यक्षता शहर अध्यक्ष सुरेंद्र हुमड़ ने की। इसमें कोरोना वायरस से बचाव को लेकर चर्चा कर मास्क वितरित करने का निर्णय लिया। सद्दीक मोहम्मद पठान, संरक्षक विद्यासागर सुराणा आदि पेंशनर्स उपस्थित थे।