- Hindi News
- National
- Shahpura News Rajasthan News Education Not The Priority Of Any Government Trust
शिक्षा किसी सरकार की प्राथमिकता में नहीं: विश्वास
अंतरराष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय के पांच दिवसीय फूलडोल मेले में गुरुवार को कवि सम्मेलन हुअा। इसमें कवि डाॅ. कुमार विश्वास आए। शाहपुरा से उनका 25 साल पुराना नाता रहा है। कुमार विश्वास ने सबसे पहले यहीं एसोसिएट प्रोफेसर रहे। उनकी शादी भी शाहपुरा में रहने के दौरान हुई थी।
डाॅ. विश्वास ने तब साथी रहे प्राध्यापकों व छात्रों से मुलाकात की अाैर उन्हें अपनी चर्चित कविता ‘काेई दीवाना कहता है, काेई पागल समझता है...’ सुनाई। काॅलेज की लाइब्रेरी में चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि नेताओं को देश में शिक्षण संस्थान अच्छे बनाने के प्रयास करने चाहिए। 70 साल में भी दुनिया के पहले 100 विश्वविद्यालयों में देश का कोई विश्वविद्यालय नहीं है। यही कारण है कि सच्चा स्वदेशी व राष्ट्रवादी होने के बावजदू बेटी को पढ़ाई के लिए अमरीका भेजना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा देश के किसी सीएम या पीएम की प्राथमिकता में नहीं है। इसी कारण दुनिया की रेटिंग के लायक कोई विश्वविद्यालय नहीं बना पाए हैं। एक भी मुख्यमंत्री के पास शिक्षा व संस्कृति मंत्रालय नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर कोई मौका मिला तो वो तो शिक्षा व संस्कृति मंत्रालय ही संभालेंगे। विज्ञान विभागाध्यक्ष पुष्करराज मीणा ने उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किया। इस दौरान पूर्व प्राध्यापक डाॅ. भैरूलाल आचार्य, डाॅ. हरमल रेबारी, पालिका उपाध्यक्ष नमन ओझा, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रमेश सेन, गोपाल सुवालका, रामप्रसाद जाट, विनोद सनाढ्य, सूर्यप्रकाश सुखवाल, विनोद वर्मा, पूर्व छात्र विवेक दाधीच, राहुल धाकड़, सुशील गाैड़, छात्रसंघ अध्यक्ष सुमित पारीक ने उनका स्वागत किया।
शाहपुरा. पीएसबी कॉलेज में एसाेसिएट प्राेफेसर रहने के दाैरान साथी रहे एक प्राध्यापक से इस अंदाज में मिले डाॅ. कुमार विश्वास।