पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गाय अाने से बाइक से गिरा अधेड़, माैत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बनेड़ा | थाना क्षेत्र के बांसा का खेड़ा गांव के पास गुरुवार को बाइक से गिरा अधेड़ गंभीर घायल हो गया। भीलवाड़ा के एमजी अस्पताल में डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार महुआ खुर्द निवासी भैरूलाल पुत्र डालू भील ने रिपोर्ट में बताया कि उसके बड़े पिता राजू (55) पुत्र देवीलाल भील गुरुवार को पांसल निवासी रामलाल के साथ बाइक पर जा रहे थे। बांसा का खेड़ा तिराहे के पास अचानक गाय आने से ब्रेक लगाने पर पीछे बैठा राजू नीचे गिर गया। उसके सिर में चोट लगी। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
खबरें और भी हैं...