पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बिजली तार गाय-बछ़ड़े पर गिरा, मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गुरलां | कारोही थाना क्षेत्र के कोचरिया गांव में शनिवार को एलटी लाइन का तार टूट गया। इससे एक गाय, बछड़ा और कुत्ते की मौत हो गई। राजू सेन के बाड़े में रखा दो गाड़ी सूखा चारा भी राख हो गया। यह तार नारायणलाल गुर्जर के बाड़े में टूट कर गिरा। उसकी गाय, बछड़ा व कुत्ते की मौत हो गई। सूचना पर बिजली निगम के जेईएन हरख्याल ने सप्लाई बंद करवाई। निगम के कर्मचारी व पुलिस मौके पर भी अाई। भीलवाड़ा से अाई दमकल व ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। गांव के आलोक कुमार, श्याम सुंदर अादि लाेग एकत्र हुए।
खबरें और भी हैं...