प्रवेशद्वार की नींव का मुहूर्त किया
श्यामपुरा| चामुंडा माता मंदिर के प्रवेशद्वार की नींव का मुहूर्त मंदिर समिति अध्यक्ष कुलदीप सिंह, समिति सदस्याें की उपस्थिति में किया गया। समिति के सचिव मथुरा लाल खटीक ने बताया कि प्रवेशद्वार की लागत करीब 8-10 लाख रुपए हाेगी। इस माैके पर युवराज सिंह, रघुवीर सिंह, शंकर लाल मीणा, राजकुमार जाजू, गोपाल तुरकिया, राजकुमार आगाल, आजाद पारीक, मोदान मीणा, मोहन मीणा, देबी मीणा अादि माैजूद थे।