- Hindi News
- National
- Jahajpur News Rajasthan News Events In Jahazpur Poetry Challenged Pakistan Paid Tribute To The Martyrs
जहाजपुर में आयोजन; कविता से पाकिस्तान को ललकारा, शहीदों को श्रद्धांजलि दी
जहाजपुर | रंग पंचमी महोत्सव समिति के तत्वावधान में 12 मार्च की रात बस स्टैंड पर कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। कवियों ने श्राेताअाें काे गुदगुदाया। कविता से पाकिस्तान को ललकारा। शब्दों से शहीदाें काे श्रद्धांजलि भी दी।
कवि सम्मेलन के सूत्रधार कवि महेंद्र मतवाला, समिति के अतुल भारद्वाज, राजीव कांटिया, किशन पंचोली, भंवरलाल लड्ढा, शिवराज टाक ने कवियों व अतिथि थाना प्रभारी हरीश सांखला का स्वागत किया। कवि अतुल भारद्वाज ने मां शारदे की स्तुति कर कवि सम्मेलन की शुरुअात की। कवि ओमपाल सिंह निडर फिरोजाबाद, हास्य कवि परमानंद दाधीच कोटा ने रचनाएं पेश की।