पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Aasind News Rajasthan News Explained The Various Schemes Of Youth To Undertake Industry

युवाअाें काे उद्याेग लगाने की विविध याेजनाएं बताईं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आसींद | जिला उद्योग केंद्र की अाेर से पंचायत समिति सभागार में शनिवार काे कार्यशाला हुई। औद्योगिक प्रोत्साहन एवं मुख्यमंत्री लघु उद्योग प्रोत्साहन योजना के तहत कार्यशाला में नए उद्यमियों के लिए संभावनाएं एवं प्रक्रिया के बारे में बताया। शिविर प्रभारी, उद्योग प्रसार अधिकारी शंभूसिंह रावत ने कहा कि बेरोजगार सरकारी योजनाओं से लाभान्वित होकर स्वयं का उद्यम या व्यापार स्थापित कर अन्य लोगों को भी रोजगार देकर विकास में भागीदार बन सकते हैं। सहायक प्रशासनिक अधिकारी श्रवण कुमार सेन ने जिला उद्योग केंद्र संचालित योजनाओं मुख्यमंत्री लघु उद्योग प्रसार योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना 2019, हस्तशिल्प पंजीयन कार्ड व बाजार सहायता योजना, उद्योग आधार पंजीयन, फर्म पंजीयन की जानकारी दी। बीओबी के प्रबंधक जितेंद्र सोनी ने बैंकिंग जागरुकता के बारे में बताया। प्रगति प्रसार अधिकारियों, उद्यमी संपतलाल मेहता, कैंब्रिज आईटीआई के छात्रों व व्यवसायियों ने भाग लिया।
खबरें और भी हैं...