- Hindi News
- National
- Bhilwara News Rajasthan News Factory Manager Arrested For Robbing Cash Atm
फैक्ट्री मैनेजर काे बंधक बना नकदी एटीएम लूटने का अाराेपी गिरफ्तार
मंगराेप क्षेत्र का मामला, 4 को पहले ही पकड़ लिया
मंगराेप थाना क्षेत्र में दाे महीने पहले फैक्ट्री के असिस्टैंट फाइनेंस मैनेजर का अपहरण कर उससे माेबाइल फाेन, पांच हजार रुपए अाैर एटीएम लूटकर 40 हजार रुपए निकालने के मामले में एक अाैर अाराेपी काे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार 7 जनवरी की शाम 6.30 बजे ए इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड हमीरगढ़ के असिस्टेंट मैनेजर महेशकुमार सराफ जीप में ड्राइवर के साथ भीलवाड़ा अा रहे थे। रास्ते में पांच नकाबपोश बदमाश दो बाइक पर आए जिन्हाेंने महेश सराफ का अपहरण कर लिया। सुवाणा की तरफ जंगल में ले जाकर मारपीट अाैर लूटपाट की। इस मामले में फरार चल रहे भाेली गांव के नारायण जाट काे गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले 19 जनवरी काे श्रीराम उर्फ रवि, रूपाहेली निवासी सत्तु जाट, श्रीरामनगर मंडपिया स्टेशन निवासी भगवतीलाल प्रजापत अाैर मांडल थानांतर्गत भीमड़ियास निवासी उपेन्द्र सिंह उर्फ सोम सिंह राजपूत काे गिरफ्तार किया था।