पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhilwara News Rajasthan News Family Members Suffering From Langri39s Death Will Provide Help

लांगरी की मौत से पीड़ित परिवार काे साथी देंगे सहायता

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रतापनगर थाने में कार्यरत लांगरी की हार्ट अटैक से हाे गई थी माैत

शहर के प्रतापनगर थाने में काम करने वाले लांगरी बंशीसिंह राजपूत की हार्ट अटैक से माैत हाेने पर परिवार की मदद के लिए पूरे थाने का स्टाफ साथ अा गया। सीआई सहित स्टाफ ने एक लाख रुपए से ज्यादा इकट्ठे कर लिए, जिन्हें लांगरी बंशीसिंह की प|ी और परिजनों को जल्द ही सुपुर्द किया जाएगा।

प्रतापनगर थानाधिकारी भजनलाल ने बताया कि अाजादनगर निवासी 55 वर्षीय बंशीसिंह राजपूत लांगरी (रसाेईया) था। वह एक फरवरी काे सुबह खाना बनाने मैस में अाया था जहां तबीयत बिगड़ गई। उसे महात्मा गांधी अस्पताल में डाॅक्टर ने मृत घाेषित कर दिया। प्रतापनगर थाने के स्टाफ ने लांगरी के पीड़ित परिजनाें की अार्थिक मदद करने के लिए वाट्सएप ग्रुप पर संदेश डाला। इसके बाद सीअाई भजनलाल के नेतृत्व में स्टाफ ने अपना अंशदान इकट्ठा करना शुरू कर दिया। तीन-चार दिन में ही एक लाख रुपए इकट्ठा हाे गए।

खबरें और भी हैं...