- Hindi News
- National
- Bhilwara News Rajasthan News Farmer Falls In Well After Slipping Foot In Bagaur Mait
बागौर में पांव फिसलने से कुएं में गिरा किसान, माैत
बागाैर | कुएं पर काम करते समय पांव फिसलने से किसान कुएं में गिर गया। डूबने से उसकी माैत हाे गई। पुलिस ने बताया कि बागाैर का 55 वर्षीय छीतरमल पुत्र हेमा रेगर शनिवार सुबह खेत पर गया था। वह कुएं के पास करते समय अंदर गिर पड़ा। काफी देर तक घर नहीं आने पर पुत्र जगदीश खेत पर गया। कुएं के पास छीतरमल के जूते पड़े थे। कुएं में वे पानी में डूबे थे। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।