झंडे की रस्म के साथ पांच दिवसीय उर्स शुरू
_photocaption_करेड़ा | सर्वधर्म समभाव, सांप्रदायिक सौहार्द स्थली सैलानी आश्रम करेड़ा में झंडे की रस्म के साथ पांच दिवसीय जश्न-ए-सैलानी का आगाज हुआ। सैलानी आश्रम के मोहम्मद सलीम बाबा ने बताया सैलानी सरकार का सालाना उर्स उदयपुर से ठेकेदार नीतिन वर्मा, आसींद से अल्ताफ भाई के साथ आए जायरीनों द्वारा झंडे की रस्म अदा होने के साथ ही जश्न ए सेलानी का आगाज हुआ।पांच दिवसीय उर्स 10 से 14 मार्च शनिवार को बाद संदल के समापन होगा। इस दौरान प्रतिदिन रात्रि में कव्वालो एवं भजन गायकों द्वारा प्रस्तुतिया दी जांएगी । उर्स के दौरान लोग अपने बच्चों को गुड, खोपरा एवं पंचमेवों से तोलकर मन्नत पूरी करते हैं।*photocaption*