- Hindi News
- National
- Bhilwara News Rajasthan News Gautam Jayanti Organizing Committee Trust Meeting
गौतम जयंती आयोजन समिति न्यास की बैठक
भीलवाड़ा | महर्षि गौतम जयंती आयोजन समिति न्यास की बैठक 15 मार्च को होगी। इसमें 25 मार्च को महर्षि गौतम जयंती के आयोजन पर चर्चा होगी। आयोजन समिति न्यास के अध्यक्ष प्रेमशंकर दुबे ने बताया कि रविवार सुबह 11 बजे हाेने वाली बैठक में कमेटियों के किए कार्यों की प्रगति पर चर्चा होगी। आयोजन समिति न्यास के पदाधिकारी, सदस्य, नगर व जिला कार्यकारिणी पदाधिकारी, नगर महासभा व शहर की सभी इकाइयों के अध्यक्ष व सचिव शामिल होंगे।