गायत्री परिवार की कार्यकर्ता गोष्ठी हुई
भीलवाड़ा | गायत्री परिवार की जिला स्तरीय कार्यकर्ता गोष्ठी शुक्रवार काे यहां गायत्री शक्तिपीठ में हुई। प्रांत प्रभारी घनश्याम पालीवाल ने गायत्री परिवार की गतिविधियां प्रभावी करने के लिए कार्ययोजना बनाने के लिए कहा। उप जोन राजसमंद के नानालाल गुर्जर व शक्तिपीठ व्यवस्थापक केदारमल वैष्णव ने प्रत्येक परिवार को गायत्री यज्ञ एवं उपासना से जोड़ने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी। कृष्ण गोपाल जागेटिया ने बताया कि महितोष ओझा ने जिले की कार्ययोजना प्रस्तुत की।