पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अांखाें की नियमित जांच करवाएं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गंगापुर | राष्ट्रीय अंधापन नियंत्रण कार्यक्रम के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 8 से 14 मार्च तक विश्व ग्लूकोमा सप्ताह मनाया। इस दौरान नेत्र सहायक गोविंद शर्मा ने मरीजों को ग्लुकोमा से बचाव के बारे में विस्तार से बताया। आंखों की नियमित जांच और खानपान से आंख की बीमारियाें पर काबू पाया जा सकता है। नेत्र सहायक गोविंद शर्मा ने बताया कि काला मोतियाबिंद को ग्लूकोमा कहा जाता है। यह आंख की एक आम बीमारी है जाे उम्र बढ़ने के साथ प्रभावी होती है। कई बार अनुवांशिकी से बच्चों को भी हो जाती है। ग्लूकोमा से आंख की राेशनी भी जा सकती है। आंखों पर दबाव बढ़ने पर नियमित जांच से इससे बचा जा सकता है। अस्पताल में ग्लूकोमा के लिए इंट्राऑक्युलर प्रेशर जांच सुविधा उपलब्ध है।
खबरें और भी हैं...