स्कूल में ग्रीन मेट और टेबल भेंट की
धनोप| खेड़ा राजपुरा स्कूल में ग्राम पंचायत सांगरिया की ओर से ग्रीन मेट व टेबल भेंट की गई। सरपंच संपति देवी, उपसरपंच आजाद खां, ग्राम विकास अधिकारी, समाजसेवी घनश्याम सिंह राणावत का आभार व्यक्त किया। इस दौरान सत्यनारायण कीर, कैलाश बैरवा, कैलाश खटीक, शमशेर खान, सौभाग कीर, शिवराज गुर्जर, शिवराज कीर आदि उपस्थित थे।