धावक विष्णु का अभिनंदन किया
गुलाबपुरा|मंदसाैर के लसाड़िया निवासी धावक विष्णु खाराेल का 29 मिल चौराहे पर स्वागत किया। किसानों के सम्मान व भारतीय सैनिकों को स्वतंत्र अधिकार प्राप्त हो जिसके लिए 1350 किलाेमीटर अल्ट्रा मैराथन दौड़ मंदसौर से वाघा बॉर्डर तक करेंगे। इस दौरान मनीष खारोल, चंद्रप्रकाश खारोल, सांवर लाल खारोल, अंबा लाल खारोल, भंवर खारोल, प्रभु खारोल अादि माैजूद थे।
कंवलियास | देश के किसानों को मुआवजा व सेना के जवानों को सम्मान दिलाने की मांग को लेकर एक मार्च को मन्दसौर से मैराथन पर निकले विष्णु खारोल रूपाहेली भट्टा चौराहे पहुंचे। इस दौरान रूपाहेली व भोजरास के ग्रामीणाें ने उनका स्वागत किया। विष्णु ने बताया की दिल्ली जाकर राष्ट्रपति के सामने अपनी मांगें रखेंगे और उसके बाद वाघा बॉर्डर तक जाएंगे। रूपाहेली पहुंचने पर खारोल समाज के भामाशाहाें व समाज सेवियांे ने उनका स्वागत किया ।