पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हाेली चाैक में अातिशबाजी के साथ हाेलिका दहन हुअा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मांडल

कस्बे में हर्षोउल्लास से महिलाओं ने गीत व संगीत की धुन पर नृत्य करते हुए हाेली का पर्व मनाया। वहीं दूसरे दिन धुलंडी पर विभिन्न जगहांे पर रंग खेला गया। क्षेत्र भर में शीतला सप्तमी व मांडल कस्बे में रंग तेरस पर विशेष रूप से रंग खेला जाता है। होलिका दहन कार्यक्रम के दौरान नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर के बाहर होलिका दहन में दीपक पूरी महाराज ने विधिवत पूजा अर्चना कर होलिका दहन को अग्नि दी।

हमीरगढ़| होली पर्व मनाया गया। होली चाैक में आतिशबाजी के साथ होली दहन किया। राजभवन से ढोल नगाड़ाें के साथ रावत युगप्रदीप सिंह राणावत, हर्ष प्रदीपसिंह राणावत होली चाैक पहुंचे। पंडित अशोक कुमार दुबे के मन्त्रोचारण के साथ होली की पूजा की। रावत युगप्रदीप सिंह राणावत ने आतिशबाजी के बाद होली दहन किया। पूर्व सरपंच शंकरलाल गुर्जर भी माैजूद रहे। बुधवार को पुलिस थाने में थाना प्रभारी मूलचंद वर्मा के निर्देशन में पुलिस कर्मियों ने होली खेली।

खबरें और भी हैं...