पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhilwara News Rajasthan News Here The New Excise Lottery Is The Highest Of 1122 Contenders Bijaliya Shop

... इधर, नई आबकारी लाॅटरीसबसे ज्यादा 1122 दावेदार बिजाैलिया की दुकान के

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भीलवाड़ा | कलेक्टर राजेंद्र भट्ट की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय समिति ने गुरुवार को वर्ष 2020-21 के लिए लाॅटरी के माध्यम से जिले में मदिरा समूहों का आबंटन किया। राजीव गांधी आॅडिटोरियम में हुई लाॅटरी में एसपी हरेंद्र महावर, जिला आबकारी अधिकारी प्रकाशचंद्र रैगर सहित आवेदक मौजूद थे।

जिले में भारत में निर्मित विदेशी मदिरा की 24 तथा देशी मदिरा की 208 दुकानाें के लिए लाॅटरी निकाली गई। इनमें भारत निर्मित विदेशी मदिरा की दुकानों के लिए 1614 एवं देशी मदिरा समूहों के लिए 5562 आवेदन मिले थे। 29 मदिरा समूहों पर एकल आवेदन प्राप्त होने से उन्हीं आवेदकों को आबंटन किया गया। इससे अाबकारी विभाग काे 21.26 कराेड़ रुपए के राजस्व की इनकम हुई है। विदेशी मदिरा की एक दुकान पर 67 अाैर देशी मदिरा की एक दुकान पर 26 अावेदन अाए थे। सबसे ज्यादा बिजाैलिया में शराब की एक दुकान के लिए 1122 अावेदन अाए हैं। यह अब तक का रिकाॅर्ड है। इसके बाद दूसरे नंबर पर लाडपुरा की दुकान के लिए 201 अाैर मांडल में संताेषपुरा की दुकान के लिए 198 अावेदन अाए। ये तीनाें कंपाेजिट दुकानें हैं। यहां पर देशी व विदेशी दाेनाें प्रकार की शराब मिलेगी।

{नई नीति का असर: पिछली बार से 14 कराेड़ कम अाए... अाबकारी की नई नीति का असर राजस्व पर अाया है। पिछली बार के मुकाबले सरकार काे 14 कराेड़ रुपए कम मिले हैं। पिछली अाबकारी लाॅटरी वर्ष 2019 में निकाली गई थी। तब 12 हजार अावेदन अाए थे। इनसे 35 कराेड़ रुपए मिले थे। पहली बार एेसा हुअा है कि 29 दुकानाें के लिए एक-एक ही अावेदन अाए हैं। जबकि पिछली बार एकल अावेदन वाली एक भी दुकान नहीं थीं। इससे विभाग के अधिकारियाें काे भी अाशंका हाे रही है कि कहीं अावेदकाें ने पूल ताे नहीं कर लिया?
खबरें और भी हैं...