- Hindi News
- National
- Badnor News Rajasthan News Holi Played With Flowers At The Festival Sang Songs
फागाेत्सव में फूलों से खेली होली, गीत गाए
हुरड़ा
गुलाबपुरा
कोटड़ी
अागूंचा
गुलाबपुरा | चिंताहरण बालाजी मंदिर के पास भाजपा महिला मोर्चा ने फागाेत्सव मनाया। भगवान संग फूलों व अबीर से होली खेली। शिमला सर्वा, चित्रा लाड, कमला लोहार, मंजू शर्मा, प्रेमलता पारीक, संजू लखारा, चन्द्र प्रभा, लक्ष्मी आदि मौजूद थी। नृसिंहद्वारा स्थित बालाजी गणपतिजी लक्ष्मी मंदिर में नगर माहेश्वरी महिला मंडल ने फागाेत्सव मनाया।
कोटड़ी | भगवान चारभुजा नाथ के दरबार में रविवार को चारभुजा पदयात्री संघ भीलवाड़ा से पहुंचे सदस्यों ने ठाकुरजी संग होली खेलकर फागोत्सव मनाया। इस दौरान चांदमल लाठी, भंवरलाल लाठी, रामपाल राठी, रामनिवास भूतड़ा, घनश्याम सोनी, मनोज सोमानी, दिनेश लाठी, कृष्णगोपाल अजमेरा व महेश लाठी मौजूद थे।
हुरड़ा | चारभुजा मंदिर में महिला मंडल ने ठाकुरजी संग फूलों की होली खेलकर फागोत्सव मनाया।
आगूंचा| सदर बाजार स्थित चारभुजा मंदिर में रविवार को महिला मित्र मंडल ने फागोत्सव मनाया। अक्षी नागर व दिलीप नागर एंड पार्टी ने फाग के गीत गाए। महिला मित्र मंडल ने नृत्य किया। ठाकुरजी को रंग लगाया। महाआरती कर प्रसाद वितरित किया।
रायला| नगर माहेश्वरी समाज संगठन ने महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। चारभुजा मंदिर से शाम 4 बजे शोभायात्रा निकाली गई। महिलाएं रंग बिरंगे वस्त्र पहनकर पहुंची।
रायला