पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Gulabpura News Rajasthan News Holika Dahan Done Colors And Gulal Rained On Dhundi

होलिका दहन किया, धुलंडी पर बरसे रंग और गुलाल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मांडलगढ़

बनेड़ा

बदनौर

गुलाबपुरा

आसींद | अंटाली में धर्म आराधना के साथ होली चतुर्मास कार्यक्रम बुधवार को संपन्न हुआ। साध्वी इंदु प्रभा ने होली चातुर्मास का महत्व बताया। कार्यक्रम में भीलवाड़ा, ब्यावर, विजयनगर, आसीन्द, संग्रामगढ़, सापोला, खेजड़ी, दातडां, खारी का लांबा आदि स्थानों से श्रावक-श्राविकाओं पहुंचकर प्रवचन का लाभ लिया।

शाहपुरा | कस्बे में जगह-जगह होलिका दहन किया गया। इससे पूर्व रंगोली से सजावट की गई। पर्यावरण शुद्धि के लिए होली में कपूर, लाैंग, इलायची डाले गए।

सवाईपुर | गांव में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। कई जगह पर सामूहिक गोठ का भी आयोजन किया गया।

बिजौलिया | होली के त्यौहार पर मंगलवार को ठाकुर जी की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में भक्त भगवान संग होली खेलते रहे।

मांडलगढ़ | शहर सहित पूरे क्षेत्र में होलिका दहन परपंरागत तरीके से किया गया। देर रात तक चंग की थाप पर फाग के गीतों का दाैर चलता रहा।

बदनौर| रावला चौक में राजघराने के सदस्य कुंवर अविजित सिंह ने होली दहन किया। स्नेह मिलन में आंजन धाम ट्रस्ट, भारत विकास परिषद, रावणा राजपूत व मित्र परिषद ने टोलियां बनाकर एक दूसरे काे बधाइयां दीं।

बागाैर | गढ़ चौक में सोमवार शाम 6.40 बजे बाघसिंह राजपूत ने ग्रामीणों की मौजूदगी में होलिका दहन किया। इस दाैरान कस्बे में माहाैल शांतिपूर्ण रहा।

करेड़ा | कस्बा सहित क्षेत्र के सभी गांवों में सोमवार रात्रि को होलिका दहन किया गया। इसके बाद राजस्थान का सुप्रसिद्ध गैर नृत्य चारभुजा नाथ चौक में आयोजित हुआ।

फूलियाकलां | गांव में नाथजी महाराज आसण के समीप एवं तेजाजी रास्ते पर होली का विधिवत पूजा-अर्चना कर दहन किया गया।

बनेड़ा |शीतला माता चौक में होली का दहन स्थल पर युवाओं ने रंगोली सजाई गई।

सिंगोली चारभुजा| बालिकाएं होली के गीत गाती हुई गोबर के बडुलियों की माला लेकर पहुंची। सरपंच राकेश कुमार आर्य ने बताया कि गाजे बाजे के साथ होली का दहन हुअा। दूसरे दिन रंगोत्सव पर एक दूसरे को रंग लगाया।

टीकड़| होली पर्व धूमधाम से मनाया। टीकड़ में होली मैदान पर होली का दहन हुअा। दूसरे दिन युवाअाें ने रंग खेला।

आगूंचा| शाम 7.15 बजे होलिका दहन हुअा। गली मोहल्लों में बच्चों व युवाअाें ने एक दूसरे को रंग लगाया। ढोल नगाड़ों के साथ गांव के पंच पटेलों ने होलिका का पूजन किया।
खबरें और भी हैं...