इग्नू : परीक्षा आवेदन प्रक्रिया शुरू
भीलवाड़ा | इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के विभिन्न पाठ्यक्रमों सर्टिफिकेट डिप्लोमा एवं स्नातक स्नातकोत्तर आदि में जून 2020 सत्र में परीक्षा आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। परीक्षा आवेदन करने की अन्तिम तिथि 31 मार्च है। समन्वयक ने बताया कि विद्यार्थी वेबसाइट पर आॅनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए प्रति प्रश्न पत्र 150 परीक्षा आवेदन शुल्क लगेगा। एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक विलम्ब शुल्क 500 तथा एक मई से 20 मई तक विलम्ब शुल्क एक हजार रुपए रहेगा।। परीक्षा आवेदन करने वाले सभी विधार्थी अपने असाइनमेंट 31 मार्च तक अध्ययन केंद्र में जमा कराए।