- Hindi News
- National
- Bhilwara News Rajasthan News Inaugurated The Office Of The New Year Festival Committee
नव वर्ष महोत्सव समिति के कार्यालय का उद्घाटन किया
नववर्ष महोत्सव समिति के कार्यालय का शनिवार काे हरिसेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर में दोपहर 12.15 बजे शुभारंभ हुअा। समिति के अध्यक्ष रमेश अग्रवाल ने बताया कि 25 मार्च को नव वर्ष पर शहर में शोभायात्रा निकालने के साथ ही हरिशेवा धाम में भारत माता की महाअारती की जाएगी। शोभायात्रा 25 मार्च दोपहर 3.15 बजे हरिसेवा उदासीन आश्रम से शुरू हाेगी, जाे सेवासदन रोड, गांधीबाज़ार, पेच ऐरिया, सुभाष मार्केट, अम्बेडकर सर्किल, मशीनरी मार्केट, झुलेलाल सर्किल, सत्यनारायण मंदिर, गुर्जर मौहल्ला, पुराना शिक्षा विभाग, वीर सावरकर चौक होते हुए वापस हरिसेवा धाम पहुंचेगी। हरिशेवा धाम में भारत माता की महाआरती के बाद कार्यक्रम का समापन हाेगा। कार्यालय शुभारंभ पर महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम का अाशीर्वचन भी मिला। इस दाैरान समिति के रमेश अग्रवाल, रविन्द्र कुमार जाजू, शिव कुमार कुमावत, सत्येन्द्र जैन, विश्वबंधु सिंह राठौड, मुरलीधर कोली, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महानगर संघचालक चांदमल सोमानी सहित बड़ी संख्या मे गणमान्य नागरिक व मातृशक्ति उपस्थित थीं।