ग्राम सभा में कोरोना वायरस की जानकारी दी
बरुंदनी | कोरोना वायरस रोकथाम के लिए विशेष ग्राम सभा का आयोजन रविवार को हुअा। अध्यक्षता सहायक सचिव राधेश्याम अहीर ने की। एएनएम अहिल्या चौबे ने कोरोना वायरस से बचाव के बारे मे बताया तथा महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताअों ने रंगोली बना बचाव का संदेश दिया। इस दौरान एएनएम अंजना मीणा, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता बबली भट्ट, श्यामबाला वैष्णव, कलावती राठौड़, हीरुदेवी अहीर, चंदा देवी, वार्ड पंच शिवप्रकाश भट्ट, मुकेश अहीर, प्रकाश अोझा, शिव शंकर अहीर माैजूद थे।