नाकोड़ा गाेशाला का निरीक्षण किया
गुलाबपुरा | राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित नाकोडा गाेशाला का एसडीएम आलोक जैन ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। गाेशाला में गोमूत्र से अर्क बनाने तथा व गोबर से लकडी बनाने का कार्य भी देखा। जैविक खाद भी तैयार की जा रही थी। गाेशाला के पारसमल रांका ने बताया कि गाेशाला में 423 गाएं है।